फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडो के बिल पर हो रही है शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडों की ट्रे के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अंडों की ट्रे के नीचे कैंटर में भरकर उत्तरप्रदेश और बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को धारूहेड़ा सीआइए ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 से जब्त कर लिया। पुलिस ने एक हजार शराब की पेटियों के साथ झज्जर निवासी कैंटर ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। धारूहेडा सीआईए प्रभारी एएसआई रणबीर ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब से भरा हुआ एक कैंटर झज्जर की और से एनएच-71 से होता हुआ एनएच-8 की और जाने वाला है। पुलिस ने एनएच-71 पर बाम्बड कट के समीप कैंटर को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस ने कैंटर और उसमें भरे सामान के कागजात की जांच की। जांच में एक हजार पेटी शराब मिली।
विज्ञापन

---
यूपी में पॉल्ट्री फार्म के नाम पर बने थे अंडों के बिल
पुलिस की जांच में सामने आया कि चालक के पास जो बिल मिले, उन्हें अंबाला में बनाया गया था। बिल बिहार के जिला छपरा स्थित अंसारी पॉल्ट्री फार्म के नाम से बनाए गए थे। गाड़ी की जांच की गई तो उसमें शराब की एक हजार पेटियां मिलीं। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से यूपी नंबर की एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। गाड़ी चालक से पूछताछ पर पता चला कि पकड़ी गई शराब अंबाला से उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने शराब व गाड़ी को जब्त कर झज्जर जिला निवासी आरोपी चालक कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी मालिक व शराब भरवाने वाले मुनीम के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने रविवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 स्थित गांव कापड़ीवास से भी कैंटर से ट्रक में लोड की जा रही शराब की 705 पेटियां बरामद की थीं। बताया जा रहा है कि दो दिन में पकड़ी गई शराब की कीमत 28 लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें