फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के बल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कनपटी पर पिस्टल तान 40 हजार रुपये व लैपटॉप ले उड़े बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित बनीपुर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने एक मोबाइल दुकान संचालक से पिस्टल के बल पर 40 हजार रुपये की नगदी, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए। लूट के बाद मौके पर पहुंची बावल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव चिराहड़ा निवासी मनीष कुमार बनीपुर चौक पर मोबाइल की दुकान चलाता है। रविवार को देर शाम मनीष दुकान बंद कर अपने भाई के साथ कार में सवार होकर गांव जा रहा था। इसी दौरान बनीपुर फ्लाईओवर के पास बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने कार को रुकवा लिया। बदमाशों ने मनीष की कनपटी पर पिस्तौल तानकर 40 हजार रुपये की नकदी, एक लैपटॉप, तीन एटीएम, वाईफाई, पैन ड्राइव व हजारों रुपये के मोबाइल लूट लिए। बावल थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौर तलब है कि कुछ दिन पहले ही बदमाशें ने बावल में कपड़ा व्यापारी की दुकान में फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। व्यापारियों ने इसके विरोध में बाजार बंद कर धरना भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें