फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अवैध कॉलोनियोें पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। शहर के नाहड़ रोड़ पर सात एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर (जेसीबी) चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इसी रोड़ पर गांव झाल के पास काटी जा रही दो एकड़ की कालोनी पर भी पीला पंजा चलाया गया। मौके पर मौजूद जिला योजनाकार मनीष यादव ने बताया कि नाहड़ रोड़ पर काटी गई कॉलोनी के बारे में उन्हें काफी दिन से शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

जिला योजनकार की टीम कोसली के तहसीलदार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से सात एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी में बन रहे निर्माणों को गिराया। टीम नाहड़ रोड़ पर ही गांव झाल के पास काटी जा रही दो एकड़ में कालोनी को भी गिराने के लिए पहुंची। वहां भी सभी अवैध निर्माण गिरा दिए गए है। जिला योजनाकार मनीष यादव ने बताया कि अवैध कालोनी काटने वालो को दो बार नोटिस पहले ही जारी किए गए थे। कंट्रोल एरिया में कृषि भूमि पर बिना एनओसी के अवैध प्लाटिंग करना कानूनी रूप से गलत है। इस प्रकार का कार्य करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए जाएंगे। जिला योजनाकार का कहना है कि कोसली में कन्ट्रोल एरिया घोषित है।इसमें बिना जिला योजनाकार विभाग से एनओसी के टुकड़ों में रजिस्ट्री करवाना व करना कानूनी रूप से गलत है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। अवैध कालोनियों को गिराने का काम जारी रहेगा। इस मौके पर जिला योजनाकार विभाग के एटीपी विरेंद्र कुमार, गुलशन जेई ,पीए रजनीश के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कोसली के तहसीलदार विजय कुमार से कंट्रोल एरिया में भू माफिया से मिल कर टुकड़ों में रजिस्ट्री करने के बारे में बात कि गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें