फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी की कोचिंग ले रहे छात्र ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 19 स्थित अंसल सोसाइटी में रहने वाले आर्मी की कोचिंग कर रहे छात्र जितेंद्र ने वीरवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई निवासी करीब 21 वर्षीय जितेंद्र शहर के सेक्टर 19 में स्थित अंसल सोसायटी में अपनी बहन के मकान में रहकर रेवाड़ी में आर्मी की कोचिंग कर रहा था। वीरवार को किसी कार्य के चलते उसके परिजनों से उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन जितेंद्र द्वारा मोबाइल नहीं उठाने पर उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क कर जितेंद्र को देखने के लिए कहा गया। पुलिस के अनुसार पड़ोसियों द्वारा कमरे में झांक कर देखा तो जितेंद्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें