फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमजी मॉल के सामने खड़ी सेंट्रो कार में आग लगी, जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड स्थित बीएमजी मॉल के सामने वीरवार दोपहर कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार के मालिक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को करीब साढे बारह बजे शहर के बीएमजी मॉल के सामने एक सेंट्रो कार खड़ी थी। अचानक कार में अचानक आग लग गई। कार में कोई व्यक्ति नहीं था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने कार में आग देखकर फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना के बाद दमकल भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर खड़े काफी लोग आग लगने की वीडियो बनाते रहे। बाद में कुछ लोग आग बुझाने की वीडियो बनाते रहे। कार में आग के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। आने-जाने के लिए एक ही सड़क का उपयोग किया गया। जिस कारण कुछ देर तक जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया। अभी तक कार के मालिक का अभी तक कोई पता नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें