फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द का बहाना कर दो दिन पूर्व थाने से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी का बहाना कर दो दिन पूर्व थाने से फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर थाने के लॉकअप से सोमवार रात को पेट दर्द का बहाना कर फरार हुआ हत्या के प्रयास का आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने बुुधवार दोपहर राजीव चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में था। गांव हरी नगर के सरपंच आनंद यादव 30 मई 2016 को अपने घर से रेवाड़ी आ रहा था। गांव से कुछ ही दूर बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली चलाकर उस पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आनंद सरपंच की शिकायत पर माडल टाउन निवासी संजय मेहंदीरत्ता और दीपक सोनी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। रामपुरा थाना पुलिस ने 7 मई की शाम को एक आरोपी संजय मेहंदीरत्ता को गिरफ्तार किया था। रामपुरा थाना में लॉकअप नही होने के कारण आरोपी संजय को शहर थाने के लॉकअप मे बंद किया था। रात को आरोपी ने उल्टी आने का बहाना किया तो उसको बाहर निकाला गया। इसी दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड और आरोपी संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज भी किया गया।
विज्ञापन

सिटी थाने के लॉकअप से फरार होने के बाद आरोपी को दबोचने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस की टीमों ने दबिश दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर थाने से निकल कर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां से रेल में बैठकर जयपुर पहुंच गया। जयपुर से आरोपी ने अपने किसी दोस्त से पैसे लेकर होटल में रुका। वहीं से आरोपी ने होटल मालिक के फोन से ही अपने घर फोन भी किया था। बुधवार को आरोपी राजीव चौक के नजदीक आया था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें