फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पशु तस्कर गिरफ्तार, 45 पशु बरामद

Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
15 पशु तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसौला थाना पुलिस ने शनिवार रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। थाना स्तर पर चले अभियान में पुलिस ने बैल और बछड़ों समेत 45 गोवंशों से भरे तीन ट्रकों को कब्जे में लेने के साथ ही 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान ट्रक रोकने पर तस्करों ने ट्रक में परचून का सामान होना बताया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बरामद सभी गोवंशों को जाटूसाना स्थित गोशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कसौला थाना प्रभारी के नेतृत्व में शनिवार रात से ही पुलिस की टुकड़ियां गश्त और जांच में लगी थीं। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एनएच-8 पर भारी संख्या में गोवंशों को तस्करी कर जयपुर से दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर कसौला थाना प्रभारी ने मौके पर एएसआई महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह और एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर हाइवे पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।

ट्रकों को रोकने पर चालकों ने बताया कि ट्रक में परचून का सामान है और इसे दिल्ली लेकर जा रहे हैं। तलाशी के लिए ट्रकों पर पड़े तिरपाल को हटाया तो अंदर क्रूरता से गोवंश ट्रकों में भरे मिले। पुलिस ने मौके से ही 15 पशु तस्करों को धर दबोचा। इसके साथ ही एक ट्रक से 12 गोवंश, दूसरे ट्रक से 15 और तीसरे ट्रक से 18 गोवंशों को मुक्त कराकर जाटूसाना गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन


ऑपरेशन में शामिल थी गोरक्षा दल भी
पिछले कुछ मामलों में पुलिस से सामना होने के दौरान पथराव और फायरिंग के मद्देनजर इस बार पुलिस ज्यादा सतर्क थी। पुलिस टीम ने मामले की जानकारी मिलने पर अपने रेस्क्यू ऑपरेशन में गोरक्षा दल के सेवकों को भी शामिल किया। जिससे पशु तस्कर भागने न पाएं। इसी के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी विश्वास में लिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजेश पायलट चौक के पास एक पुलिसकर्मियों पर मेवों ने पिकअप चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी थी।

गुडग़ांव और राजस्थान के हैं ट्रक
पुलिस ने जो तीन ट्रक पकड़े हैं, उनमें से एक गुड़गांव के कॉमर्शियल नंबर का है। वहीं दो अन्य ट्रक राजस्थान के भरतपुर और जयपुर दक्षिण के हैं। तीनों ही वाहनों में मौजूद तस्करों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ट्रकों के नंबर के आधार पर मालिकानों का पता लगाने और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

-उत्तर प्रदेश का गिरोह हुआ सक्रिय
लगातार राजस्थान की ओर पशु तस्करी से उलट इस बार गोवंश राजस्थान से दिल्ली की ओर ले जाये जा रहे थे। इसके साथ ही इस बार पकड़े गए तस्करों में कुछ मेवों की मदद से उत्तर प्रदेश का गिरोह सक्रिय था। गिरफ्तार किये गये तस्करों में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी मस्ता, मुजफ्फरनगर निवासी ताहिर, हुसन और इमदाद हैं। वहीं एक अन्य ट्रक में पकड़े गए तस्करों में मेरठ निवासी छोटे गुर्जर, प्रेमपाल, कालू, मतिन, सुरेश मेरठ के रहने वाले हैं।  वहीं तीसरे ट्रक में पकड़े गए आरोपी मेरठ निवासी दिनेश, महेश,  अकेश, रामचल, हसूद हैं।
 ---------
पशु तस्करों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, कसौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें