फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पुत्र को पनाह देने वाला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खटावली में सप्ताह पूर्व डेयरी संचालक पर गोली चलाने वाले को पनाह देने और पुलिस को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ढाणी राजपुरा जौनावास निवासी कंवर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार गांव राजपुरा कुणी की ढाणी निवासी राजेश का 10 मार्च को कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। शाम को ढाणी राजपुरा जौनावास निवासी दिनेश अपने साथी संदीप व दीपक ने खटावली के निकट उस पर गोली चला दी थी। गोली से राजेश बाल-बाल बच गया था, जिसे बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद दिनेश अपने घर छुप गया था, परंतु उसके पिता कंवर सिंह ने पुलिस को गुमराह करते हुए आरोपी को पनाह दी तथा पुलिस को बताया कि उसका आरोपी पुत्र को घर से भागा हुआ है। पुलिस ने शनिवार की शाम कंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें