फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की टक्कर से गिरे बिजली के तीन खंभे, डेढ़ घंटे रहा रोड जाम-

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अध्यापिकाओं को लेकर जा रही स्कूल बस हुई अनियंत्रित, तीन बिजली के खंभे टूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के बावल रोड पर महाराणा प्रताप चौक के निकट शुक्रवार सुबह शार्टकट मारने के चक्कर में एक प्राइवेट स्कूल की बस बिजली के खंभों से टकरा गई। दुर्घटना होने के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के साथ उसमें सवार अध्यापिकाओं में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक साथ तीन खंभों के गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दुर्घटना के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु करवाया। स्कूल संचालक द्वारा खंभों के गिरने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिजली निगम में करीब 22 हजार रुपये हर्जाने के रूप में जमा कराने के बाद मामला शांत हो गया। स्कूल संचालक का कहना है कि बस के आगे अचानक गाय के आने से हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बावल स्थित एक निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगली परसापुर की बस शहर के विभिन्न स्थानों से करीब 15 अध्यापिकाओं को लेकर जा रही थी। निर्माण कार्य चलने के कारण बावल रोड को वन-वे किया गया है। महाराणा प्रताप चौक के निकट ड्राइवर ने शार्टकट के चक्कर में बस को दूसरी तरफ चढ़ा दी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से जा टकराई। खंभों से टकराते ही बस में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई। इस हादसे में बिजली के तीन खंभे गिर गए। खंभों के गिरने से महाराणा प्रताप चौक समेत अन्य क्षेत्रों की लाइट गुल हो गई। इसके साथ ही रोड पर जाम लग गया। लंबा जाम लगाने से अन्य वाहन चालकों को करीब डेढ़ घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर आमजन की सूचना के बाद पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। निगम ने तुरंत बिजली काटकर रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया। निगम कर्मचारियों ने स्कूल संचालक को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद संचालक भी मौके पर पहुंचे। निगम कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की योजना बनाई थी, लेकिन संचालक द्वारा खंभों के गिरने से हुए नुकसान की भरपाई के रूप में 22 हजार रुपये जमा कराने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने बिजली कर्मचारियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। निगम और स्कूल संचालक में समझौता होने के कारण पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन

शाम छह बजे तक भी ठीक नहीं हो पाई लाइट
बस की टक्कर से खंभों के टूटकर गिरने से बाधित हुई सैकड़ों घरों की लाइट शाम छह बजे तक भी नहीं चालू नहीं हुई थी। हालांकि कर्मचारी दिनभर बिजली ठीक करने में लगे रहे, लेकिन नुकसान अधिक होने के कारण काम जल्द पूरा नहीं हो पाया। बिजली गुल रहने से दिनभर लोग परेशान रहे। लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए।
---
वर्जन
नुकसान की भरपाई किए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं किए जाने का प्रावधान है। स्कूल संचालक ने हर्जाना के रूप में 22 हजार रुपये जमा करा दिए थे, इसलिए पुलिस में रिपोर्ट करने का कोई औचित्य नहीं था। - प्रवीन कुमार, जेई बिजली निगम
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन का कोट
सुबह स्टॉफ को लेकर आ रही बस के सामने अचानक गाय आ गई थी। चालक का बस से नियंत्रण बिगड़ जाने से हादसा हो गया। चालक का इसमें कोई दोष नहीं है, इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं बनती है। संचालक, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगली परसापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें