दुर्घटना में घायल युवक की बाइक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के फ्लाईओवर के समीप मंगलवार रात को बाइक का संतुलन बिगड़ने से घायल युवक की बाइक की चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिला अलवर के गांव मकडावा निवासी अजीत कुमार ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार रात को वह अपने गांव निवासी जोगिंद्र की बाइक पर गांव से गुरुग्राम जा रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा फ्लाईओवर के निकट संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। इसमें वह घायल हो गया। वह बाइक वहीं पर छोड़कर नजदीकी एक ढाबे पर चला गया। कुछ समय बाद जब वह लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अजीत कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।