फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सीएम फ्लाइंग फिर पहुंची आरटीए कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए में सीएम फ्लाइंग की दस्तक से मचा हड़कंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आरटीए कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई अभी जारी है। मंगलवार को भी सीएम फ्लाइंग की टीएम आरटीए कार्यालय पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी मची रही। वहां थोड़ी देर कार्रवाई के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सीएम फ्लाइंग की टीम जिला सचिवालय परिसर स्थित आरटीए कार्यालय पहुंची। इससे पूर्व भ्रष्टाचार के आरोप में आरटीए कार्यालय में ऑपरेटर दयाशंकर और सतीश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इन्हीं आरोपों के चलते सहायक सचिव सूरत सिंह भी निलंबित हो चुके हैं। इसके बाद से सीएम फ्लाइंग ने कई बार आनन-फानन में आरटीए कार्यालय में कार्रवाई की। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को भी सीएम फ्लाइंग की टीम किसी कर्मी को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। लेकिन वह कार्यालय में नहीं मिला। इसके बाद उसके घर पर भी टीम पहुंची, लेकिन वह वहां से भी नदारद था। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई की सूचना लगते ही शहर में कई तरह की अफवाहों का दौर चल उठा। आरटीए कार्यालय में कार्रवाई के दौरान कार्यालय सूना था। अधिकांश कर्मचारी पहले से निकल चुके थे। कुछेक कर्मचारी ही वहां काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें