फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, धरने पर बैठे व्यापारी, बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
फायरिंग कर कपड़ा व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को बावल के बाजार बंद रहे। इस दौरान जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। जानकारी अनुसार नौ सितंबर की रात को कटला बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान एक नकाबपोश युवक दुकान में पहुंचा और एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी देते हुए व्यापारी पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए व्यापारी सोमवार को बाजार बंद कर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश कुमार जेलदार के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

व्यापारियों को अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया। वहीं व्यापारियों के धरने पर बैठने की सूचना के बाद डीएसपी सतपाल यादव और बावल थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं व्यापारियों ने गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना खत्म करने से इंकार कर दिया। सूचना के बाद जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए बावल कस्बा में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वे घटना को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है। इस अवसर पर नपा प्रधान अमर सिंह, इनेलो नेता श्याम सुंदर सभ्रवाल, सब्जी मंडी प्रधान ओमप्रकाश, रामकिशन महलावत, चेतराम रेवाड़िया, एडवोकेट अर्जुन चौकन, दिनेश कुमार, गुल्लाराम, कालुराम, हर्ष कुमार, संजय सैनी, ईश्वर महलावत, सूबेदार रतिराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें