फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला में घर में घुस कर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में रामपुरा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के एक गांव निवासी विजयपाल तथा रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण, नवीन व गजराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपनी मां के साथ मौसी के घर गई हुई थी। चारों आरोपी ने घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। जब उसकी मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए । रामपुरा थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुस कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें