फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी से अभद्र व्यवहार करने से मना करने पर महिला सरपंच पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजी के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध करने पर महिला सरपंच व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कसौला थाना पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

महिला सरपंच ने बताया कि उसकी नाबालिग भतीजी खेत से अपने घर आ रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। नाबालिग ने शोर मचाया तो महिला सरपंच मौके पर पहुंची और युवकों का विरोध किया। जिस पर युवकों ने महिला सरपंच के साथ भी मारपीट शुरू कर दी । इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। शोर सुन कर जब सरपंच के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। सरपंच ने कसौला थाना पुलिस व उपायुक्त कार्यालय में घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। महिला सरपंच की ओर से मामले की शिकायत कसौला थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-उदय सिंह मीणा, ट्रेनी आईपीएस एवं एसएचओ कसौला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें