रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 पर गांव खेड़ा आलमपुर के समीप से शुक्रवार शाम को रोहडाई थाना पुलिस ने तीन युवकों को शराब पीकर हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव गुरावड़ा निवासी विक्रम, मनीष व राहुल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को सूचना मिली कि तीन युवक एक कार में सवार होकर रेवाड़ी से गुरावड़ा की ओर आ रहे है। तीनों ने शराब पी हुई है तथा हुड़दंग कर रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को काबू कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम व पता गुरावड़ा निवासी विक्रम, मनीष व राहुल बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, हुड़दंग करने व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।