फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के जाटूवास गांव के समीप से गुजरी इंडियन ऑयल की मुंद्रा-पानीपत क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सोमवार की रात को बदमाशों ने वाल्व लगाकर चोरी का प्रयास किया। बदमाश मुख्य पाइपलाइन मेें सेंध लगाने में कामयाब भी हो गए थे लेकिन प्रेशर अधिक होने से वहां से फरार हो गए। जिससे यहां से गुजर रही नहर के समीप गड्ढों में तेल भर गया। सूचना मिलने के बाद आईओसी अधिकारियों ने तेल लाइन की मरम्मत कराकर रिसाव बंद कर दिया है।
जाटूवास के समीप से गुजर रही इस लाइन के आसपास सुबह जब गांव के कुछ लोगों ने तेल बिखरा देखा तो इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और इंडियन आयल कार्पोरेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। हालंाकि अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन से तेल चोरी होने से इनकार किया जा रहा है। मुंद्रा से पानीपत जा रही आईओसी की कच्चे तेल की पाइपलाइन गांव जाटूवास के समीप से गुजर रही है। तेल की मुख्य पाइप लाइन में बदमाशों ने वाल्व लगाकर उसको पाइपलाइन से जोड़ा था। पुलिस ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो पाइपलाइन से तेल निकल रहा था जिसकी वजह से यह तेल आसपास के गड्ढों में जमा हो गया है। संभवत: अधिक प्रेणशर होने की वजह से बदमाश इसे बंद नहीं कर पाए और इसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

चार टैंकर तेल गड्ढों बह गया
आईओसी की तरफ से ट्रैकिंग सिस्टम लगाया हुआ है लेकिन यह सेंध सोमवार की रात को ही लगाई गई थी जिससे इसका अंदाजा नहीं हुआ। सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने उस क्षेत्र को कवर करके रिसाव को बंद कर दिया। अधिकारियों ने दावा किया है कि चोर यहां से तेल नहीं ले जा सके लेकिन तीन से चार टैंकर तेल इन गड्ढों में भर गया। फिलहाल पुलिस ने अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला में कई बार हो चुकी है तेल चोरी की धटनाएं
जाटूवास के समीप ही चोरों ने करीब तीन साल पूर्व पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी किया था। पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए आईओसी के सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं, जो गश्त करते रहते हैं। इसके बावजूद सोमवार की रात को पाइपलाइन में सेंध लगना सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। इसके अलावा बावल क्षेत्र के गांव खरखड़ी व जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप भी पाइप लाइन में तेल चोरी की घटना हो चुकी हैं, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


आईओसी के अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल तेल चोरी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।
बिजेंद्र, एसएचओ मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें