फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल रूट पर नारनौल रूट पर थमे रहें परमिट बसों के पहिए, यात्री परेशान..

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक से मारपीट मामला : नारनौल रूट पर थमे रहे सोसायटी की बसों के पहिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्थानीय बस स्टैंड पर सोमवार को अटेली के बजाए नारनौल बूथ पर बस लगाने को लेकर सोसायटी की बस के चालक के साथ हुई मारपीट की वारदात के विरोध में मंगलवार को नारनौल रूट पर सोसायटी की बसों का संचालन ठप रहा। सोसायटी की बसों का संचालन ठप रहने के कारण जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के लिए भी प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को पीड़ित चालक के परिजनों ने भी बस स्टैंड पुलिस चौकी में पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। अचानक सोसायटी की बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को काफी देर तक रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा।
उधर, मंगलवार सुबह गुस्साएं सोसायटी बस संचालकों ने रोडवेज कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग लेकर नारनौल रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रोड़वेज कर्मचारी दिनभर प्राइवेट बस संचालकों को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन शाम तक रोडवेज कर्मचारी व प्राइवेट बस संचालकों के बीच समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन

बता दें सोमवार दोपहर बस स्टैंड पर बूथ पर निजी बस चालक द्वारा नारनौल के बूथ पर बस लगाने का विरोध किया गया था। रोडवेज कर्मियों ने आरोप लगाया था कि जब निजी बस चालक सोनू को बस नारनौल बूथ के बजाए अटेली बूथ पर लगाने को कहा तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया और टाइम टेवल व पर्ची काटने वाली बुक फाड़ दी। रोडवेज कर्मियों ने कहा था कि चालक सोनू भागते हुए गिरने से चोट लग गई। साथ ही रोडवेज कर्मियों का आरोप था कि उक्त बस का परमिट अटेली तक का है।
वर्जन
मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राइवेट बस चालक को अपने ही बूथ पर बस लगानी चाहिए थी। प्राइवेट बसों के नहीं होने की स्थिति में नारनौल रूट पर हमारा ध्यान था।
- बलवंत सिंह गोदारा, महाप्रबंधक रोडवेज।

यात्रियों को करना पड़ा घंटों तक इंतजार
मैं रोजाना कोचिंग के लिए रेवाड़ी आता हूं। आज सुबह भी प्राइवेट बस से कोचिंग के लिए रेवाड़ी आया था। लेकिन घर जाते समय अचानक पता चला कि प्राइवेट बसें नहीं चल रही। बस स्टैंड पर काफी देर से रोडवेज बस का इंतजार कर रहा हूं।
- प्रवीण यादव, यात्री।
----------
किसी काम से रेवाड़ी आया था। बस स्टैंड पर आने के बाद ही मालूम हुआ है कि प्राइवेट बसों का संचालन नहीं हो रहा है जिसकी वजह से पिछले एक घंटे से भी अधिक समय से बस स्टैंड पर नारनौल की बस का इंतजार कर रहा हूं।
- महेश कुमार, यात्री।
-----------
दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। सुबह के समय तो प्राइवेट बसें चल रही थी, लेकिन अब प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया है। रोडवेज की बसें भी कम होने के कारण ज्यादातर बाहर से ही निकल गई है। ऐसे में सिवाय परेशान होने के अलावा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

- जोगेंद्र कुमार, यात्री।
----------
घर जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार कर रहा हूं। रोडवेज बसों में भीड़ इतनी अधिक है, चढ़ पाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। प्राइवेट बसों का संचालन दोपहर के समय ही बंद हो गया है।
- धर्मेंद्र सिंह, यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें