फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली में टूटे तीन दुकानों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों के ताले तोड़ नकदी और सामान पार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली शहर में मुख्य तिराहे पर बुधवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर उसमें से हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य तिरोह पर स्थित रामकिशन की परचून की दुकान का ताला तोड़कर उसमें चार हजार रुपये की नकदी और परचून का सामान, नरेश किरयाणा से तीन हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी ले गए। चोरों ने समीप स्थित बिनौला की दुकान का ताला भी तोड़ा, लेकिन सेंट्रल लॉक लगा होने से चोरी करने में नाकामयाब रहे। चोरी की वारदात से लोगों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन

-----------
दो दिन पहले भी टूटा था बैंक शाखा का ताला
कोसली रोड पर मिनी सचिवालय के सामने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैकं के दो दिन पूर्व चोरों ने ताले तोड़े थे। लेकिन वह स्ट्रांग रूम को नहीं खोल पाए। जिसके चलते एक बड़ी चोरी की वारदात होने से बच गई। इससे पहले कोसली में एक दुकान से चोरों ने रात में हजारों रुपये का सामान चोरी किया था। स्थानीय पुलिस उन चोरियों का पता भी नही लगा पाई थी कि बुधवार रात फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली।
--------------
नही है बाजार में चौकीदार
कोसली बाजार में रात्रि को व्यापारियों की दुकानें पुलिस के भरोसे पर ही रहती हैं। बाजार में कोई चौकीदार नहीं है। इसका लाभ चोर उठा रहे हैं। बैंक शाखाओं में भी रात के समय चौकीदार नहीं रहता है।
विज्ञापन

---------------
रात में तीन दुकानों के ताले टूटे हैं। दो दुकानों से हजारों रुपये की नकदी और सामान ले गए। एक बिनौला व्यापारी के यहां चोरों ने मात्र ताले तोड़े लेकिन दुकान में प्रवेश नहीं कर पाए। सुबह सूचना के बाद मौका मुआयना किया। आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
राजेंद्र सिंह, थाना इंचार्ज, कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें