फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- एक जगह लूट, दूसरी जगह लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दुकानदार आठ हजार लूटे, दूसरे से लूट का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बाइक सवार दो युवकों ने देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक दुकानदार पर हमला और हवाई फायर कर उससे आठ हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। इसके 15 मिनट बाद आरोपी दूसरी दुकान पर पहुंचे और पैसे मांगें। इनकार पर करने पर वहां भी लूट का प्रयास किया, लेकिन लोगों के मौके पर पहुंचने पर बदमाश बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी भी कराई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
गुर्जरवाड़ा मोहल्ला निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसने मोहल्ले में ही परचून की दुकान की हुई है। शाम साढ़े सात बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार माता चौक निवासी जोनी और राजेश उसकी दुकान पर पहुंचे और उसके गल्ले में से तीन हजार रुपये निकाल लिए। उसकी जेब से भी रुपये निकालने का प्रयास किया। इस पर उसने विरोध किया तो एक फायर हवा में और दूसरा उसकी तरफ किया, लेकिन उसने पिस्टल को ऊपर कर दिया, जिससे फायर आकाश में हुआ। इसके बाद जोनी ने उसके सिर में पिस्टल के बट की मारकर उसकी जेब से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
थोड़ी देर बाद बनाया दूसरा शिकार
एक वारदात को अंजाम देकर आरोपी आजाद चौक पहुंचे। यहां आनंद नगर निवासी प्रदीप ने चिकन की दुकान की हुई है। आरोपियों ने वहां पहुंचकर प्रदीप को दुकान से बाहर बुलाकर पैसे मांगे। प्रदीप के इनकार करने पर बदमाशों ने उस पर भी पिस्टल तान दी। इसी बीच प्रदीप का बेटा इशांत वहां आया और उसने लाठी से उन पर वार किया, जिससे हवा में गोली चल गई। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।
---
घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।
नरेंद्र सिंह, एसएचओ, शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें