फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
बाढड़ा -ढिगावा रोड पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल के रखवा दिया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढिगावा जाटान निवासी पवन रविवार दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर बाढड़ा से अपने घर जा रहा था। अभी वह बीपीएस स्कूल के समीप पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई रविंद्र ने बताया कि कैंटर की टक्कर से पवन की मौत हुई है व कैंटर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें