फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला, बच्चे समेत लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से मिलने आई महिला बच्चे समेत लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सिटी थाना क्षेत्र में बस स्टैंड से एक महिला चार साल के बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। खोजबीन के बाद महिला का पता न चलने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार झज्जर निवासी महिला चार वर्षीय बेटे के साथ बीती सात जुलाई को रेवाड़ी आई थी। रेवाड़ी में उसकी बहन रहती थी। स्थानीय बस स्टैंड से महिला अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने महिला और बच्चे के लापता होने की सूचना शहर थाना पुलिस को देते हुए अज्ञात व्यक्ति पर दोनों को छुपाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें