रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का स्कूल के बाहर से ही अपहरण हो गया। शाम के समय आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार भी हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ले निवासी 17 वर्षीय पीड़ित छात्रा जैन पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 22 दिसंबर की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच देर शाम छात्रा अचानक घर भी लौट गई। छात्रा ने परिजनों को बताया की संदीप नाम का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर स्कूल के बाहर से उसका अपहरण कर ले गया था। परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय सिटी थाना पुलिस को दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज कर संदीप व उसके साथी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संदीप और उसके साथी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। -एएसआई सुनीता देवी, जांचकर्ता, महिला थाना