फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाईंट पर चालक-परिचालक को बंधक बनाकर हाइवा व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले छह माह के दौरान कोसली क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। एक माह के अंतराल में चालक-परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने की यह दूसरी वारदात हैै। वीरवार रात को भी स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार बदमाशों ने कोसली कस्बा के समीप बाईपास रोड पर चालक-परिचालक को बंधक बनाकर डस्ट बजरी से भरा ट्रक, 20 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया। हाईवा लूट की सूचना के बाद पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के गंगोह थाना के गांव बोडपुर निवासी चालक गयूर अली व छिझना थाना के गांव खुअजपुरा निवासी शावेज नारनौल से हाईवा में डस्ट बजरी भर कर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। रात को करीब 12 बजे कोसली के समीप बाईपास रोड पर स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चार बदमाशों ने कार को आगे लगाकर हाईवा को रोक लिया। पिस्तौल के दम पर चालक परिचालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। उनसे 20 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिए। कुछ दूर चलने के बाद दोनों को सरसों के खेतों में फेंक कर फरार हो गए। वहीं बंधक के दौरान परिचालक ने बदमाशों की कार से पड़े एक मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक-परिचानक ने स्वयं को बंधन मुक्त कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। कोसली पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां आपको बता दें कि कोसली बाईपास रोड टूटा होने के कारण ट्रक चालक यहां गाड़ी को धीरे कर देते है। ऐसे में बदमाशों के लिए उन्हें रुकवाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

बदमाशों की पहचान में मोबाइल बन सकता है सहायक
बंधक बनाने के बाद के परिचालक को कार में नीचे डाल दिया गया था। इस दौरान कार में पड़ा एक मोबाइल उसके हाथ लग गया था, जिससे पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि पुलिस ने इसे ट्रेस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। ऐसे में यह मोबाइल बदमाशों तक पहुंचने में कारगर साबित हो सकता है।
12 फरवरी को भी कारौली के समीप लूटा था हाईवा
12 फरवरी की रात को भी नारनौल से बजरी भरकर दादरी की ओर जा रहे एक हाईवा को भी बदमाशों ने इसी तरह निशाना बनाया था। उस वारदात में भी कार सवार बदमाशों ने चालक-परिचालक को बंधक बनाकर हाईवा व नकदी लूटी थी।
विज्ञापन

ट्रक चालक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।
- पवन कुमार, एसएचओ कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें