फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में स्कूल में घुसकर स्टाफ को गाली देने व एक छात्र के साथ मारपीट करने वाले दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में स्टाफ को गाली देने और एक छात्र के साथ मारपीट करने वाले दो काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
सदर थाना पुलिस ने बोड़िया कमालपुर गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशे में स्कूल में घुसकर स्टॉफ से गाली गलौच करने और एक छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोड़िया कमालपुर स्कूल के प्राचार्य ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदीप और गौरव नाम के दो शख्स नशे में स्कूल में घुस आए। उन्होंने स्टाफ के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। उसके बाद स्कूल में ही 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ मारपीट भी की गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। सदर पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें