फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन कर सबूत मिटाने के लिए कैश केबिन में केशियर ने लगाई थी आग, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र के गांव पाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार दोपहर कैशियर के केबिन में लगी आग मामले में शाखा प्रबंधक की ओर से पुलिस में बैंक के मुख्य कैशियर के खिलाफ गबन के बाद आग लगाकर सबुत मिटाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने शाखा प्रबंधक के बयान पर बैंक के मुख्य कैशियर के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी व सबूत मिटाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है।
उल्लेखनीय है कि पाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बीते शुक्रवार को कैशियर के केबिन में आग लग गई थी, आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा था। इस घटना से लगी इस आग में जहां कैशियर गांव कंवाली निवासी जगदीश चंद्र घायल हो गया था, वहीं केबिन में रखा कंप्यूटर उपकरण, एलईडी, नकदी गिनने की मशीन व करीबन 4.50 लाख रुपयों की नकदी भी जल गई बताई थी।
विज्ञापन

शनिवार को शाखा प्रबंधक विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक के मुख्य कैशियर कंवाली निवासी जगदीश चंद्र ने बैंक की साढे़ चार लाख की नकदी का गबन कर उसमें से कुछ रुपयों में आग लगाकर सबूत मिटाने तथा धोखाधड़ी कर बैंक के पैसों का गबन किया हैं। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा की गई जांच में कैशियर को घटना का दोषी पाया गया हैं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक विजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैशियर जगदीश चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को बैंक में केबिन में आग लगने घटना हुई थी।
-एएसआई धनराज सिंह, थाना खोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें