फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट में मिले दो दोस्तों के शव, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान में रात को मिले दोस्तों के शव, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कोसली उपमंडल के गांव गुडियानी में मंगलवार को घर से मंदिर के लिए निकले दो दोस्तों के शव देर शाम श्मशान घाट में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। दोनों छात्र सहपाठी थे। उनके शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर डॉक्टरों द्वारा मौत का कारण जहरीले पदार्थ होने के विरोध में परिजनों ने गांव के बस स्टैंड पर दोनों शवों को रखकर जमा लगाया। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी अनिल कुमार ने परिजनों को समझाया, इसके बाद जाम खुला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
मंदिर में प्रसाद खाने गए थे साथ
गांव गुडियानी निवासी दसवीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र कुनाल और अनिल कुमार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से झज्जर के गांव भूरियावास में आयोजित भंडारे का प्रसाद लेने साथ गए थे। उनके साथ भूरियावास गांव निवासी एक छात्र भी था। ये तीनों गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। तीनों दोस्तों को करीब तीन बजे तक लोगों ने एक साथ देखा था। इसके बाद जब देर शाम तक गुडियानी निवासी दोनों दोस्त घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब रात साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने गांव के श्मशान घाट में दोनों छात्रों को अचेत अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने श्मशान घाट में दोनों को अचेत अवस्था में पड़े देखा। इसके बाद तुरंत कोसली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों छात्रों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पिता की रामौतार और प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों के बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

-------
शरीर पर नहीं चोट के निशान, मोबाइल फोन भी गायब
मृतक कुणाल और अनिल के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं थे। लेकिन दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। एक छात्र का तो अंडरवियर निकालकर दूर फेंका हुुआ था। इसके अलावा छात्रों के शवों के पास शीशी भी बरामद हुई है। जहरीला पदार्थ खाये व्यक्ति के शव की हालत असहज हो जाती है। छात्रों के शव के पास से एक मोबाइल मिला है जिसमें सिम नहीं है जबकि दूसरे का मोबाइल गायब है। वहीं जिस मोटरसाइकिल पर वे लोग दिन में घूम रहे थे वह भी श्मशान घाट के पास ही मिली है।

चिकित्सकीय राय के विरोध में लगाया जाम
नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के बोर्ड ने दोनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम किया। इसमें प्रारंभिक राय में शरीर में जहरीला पदार्थ होना मिला है। इसी आधार पर चिकित्सकों ने जहरीले पदार्थ से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने दोनों के शवों को बस स्टॉप के समीप मुख्य कोसली-रोहड़ाई सड़क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि यह फाइनल रिपोर्ट नहीं है। हो सकता किसी ने बच्चों को जहरीला पदार्थ भी दिया है। विसरा भी जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। इसके बाद परिजनों ने आधे घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

----------------------------

फिलहाल इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी गई है। परिजन इस बात से नाराज थे कि चिकित्सकीय राय में शरीर में जहरीला पदार्थ मिला है। इस बात पर उनको समझा दिया गया था कि यह महज आशंका है। पूर्ण जांच के लिए विसरा मधुबन भेजा गया है। - अनिल कुमार, डीएसपी, कोसली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें