फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आनंद नगर निवासी राजीव शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पीड़िता ने उक्त आरोपी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी और वह बावल स्थित एक कंपनी में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों में पहचान हो गई। 24 मई 2015 को आरोपी उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने अपने घर पर ले गया। वहां आरोपी ने पहले उसे अपने परिजनों से मिलाया। इसके बाद कोल्ड्र ड्रिंक दी। जिसे पीने के बाद वह बहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालात मे आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। जब पीड़िता ने इस घटना बारे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है तो आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें