फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कंपनी कार्यालय में कर्मचारियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर का ट्रैक बिछाने का कार्य कर रही एल एंड टी कंपनी के कार्यालय में घुस कर वीरवार को कुछ युवकों ने जम कर तोड़फोड़ की। युवकों ने निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से गांव ठोठवाल के निकट कार्यालय बनाया हुआ है। कंपनी की ओर से स्थानीय लोगों को ट्रैक के साथ मिट्टी डालने का काम दिया हुआ है। शिकायत में आरोप है कि कृष्ण नाम का युवक वीरवार को अपने साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचा तथा पेमेंट को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपितों ने कार्यालय में लगे कंप्यूटर भी तोड़ दिए। तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंपनी कर्मचारी आंध्र प्रदेश के तालातेऊ निवासी लोवा बाबू की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें