फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक का अपहरण जमकर की मारपीट, बेहोश होने पर खेत में फैंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी एक ऑटो चालक ने वीरवार को तीन युवकों ने अपहरण कर खेतों में ले जाकर जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी मोहनलाल शहर के सरकुलर रोड पर ऑटो चलाता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वीरवार दोपहर को वह आजाद चौक पर ऑटो में बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आएं और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा कर शहर के बाहर खेतों में ले गए, जहां उसके साथ रॉड व डंडों से साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद उसे बाइक पर बैठा कर इधर-उधर घुमाते रहे। कुछ देर बाद फिर उसे खेतों में ले गए और फिर से उसके साथ जम कर मारपीट की। मारपीट के कारण वह बेहोश हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। होश में आने के बाद मोहनलाल ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों से उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस को मामले की जानकारी मिल चुकी है, पुलिस जांच में जुट गई है। सच्चाई क्या है पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जगबीर सिंह, एसएचओ शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें