फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों पर पथराव कर भागे गोतस्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में शनिवार रात पशु चोरी करने आए तस्करों को ग्रामीणों ने जागा होने पर घेर लिया। अपने को घिरा देख तस्कर ग्रामीणों पर पथराव कर भाग निकले। शनिवार रात को चोरों ने महेश्वरी निवासी अजय सिंह की भैंस चोरी कर ली और जब वह उसे टाटा गाड़ी में बैठाने के लिए ले जाने लगे तो ग्रामीण जाग गए। अजय ने शोर मचा कर ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चोरों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की तड़के पुलिस गांव में पहुंची। चोरों की गाड़ी व अन्य हरकतें एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। महेश्वरी के पूर्व सरपंच कर्ण सिंह, अजय सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि रात को आए दिन पशु चोर गांव में आ रहे हैं तथा भैंस चोरी का प्रयास कर रहे हैं। रविवार 3 दिसंबर को जगदीश की भैंस चोरी कर ली थी। उसने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते फरार हो गए थे। इस संबंध में सेक्टर छह के चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की तड़के पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद गांव महेश्वरी में पुलिस टीम भेजी गई थी। गांव में रात को ठीकरी पहरा नहीं लगाया जा रहा है। ग्रामीणों को रात को ठीकरी पहरा लगाने की अपील की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें