फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और मोबाइल छीनने के आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
डेढ़ महीने पहले दो युवकों से नकदी और मोबाइल छीनने के तीन आरोपियों को डहीना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों आरोपी नारनौल जेल में बंद थे। सभी को डहीना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार फतेहपुरी कुंड निवासी हेमंत कुमार दुकान चलाता है। चार अगस्त को वह बाइक पर सवार होकर कुंड से घर लौट रहा था कि निमोठ में एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने हेमंत की बाइक रुकवा ली। इस दौरान बाइक सवार युवक हेमंत से मोबाइल और नकदी छीनकर भाग गए। इसके बाद तीनों बदमाशों ने बाद में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित बुड़ौली के पास औलांत निवासी सचिन से मोबाइल और नकदी छीन ली। इस संबंध में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया। डहीना चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि लूटे गए मोबाइल के आधार पर आरोपियों को पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने डहीना क्षेत्र के अलावा नारनौल क्षेत्र में भी लूटपाट की थे। इसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की पहचान अटेली भोडी निवासी दीपक, सिलारपुर निवासी विक्रांत और कटघई निवासी विनोद के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को नारनौल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रेवाड़ी की अदालत में पेश किया गया। वहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए मोबाइल और नकदी बरामद कर इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें