फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाई बोर्ड के नाम पर अवैध रूप से कंटेनर में भरकर अहमदाबाद सप्लाई हो रही शराब की बरामद, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाई बोर्ड के नाम पर कंटेनर डिपो में भरकर दिल्ली से अहमदाबाद ले जा रही शराब की 298 बोतल के साथ पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते सोनीपत के नकलाई निवासी अमित व पीपली निवासी अनीष, गुरुग्राम के मैहचाना निवासी सौरभ यादव व दिल्ली के पपरावत निवासी सुखबीर को काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को सूचना मिली कि एक ट्रक कंटेनर में प्लाई बोर्ड भरे हुए हैं तथा उसके नीचे शराब की पेटियां भरी हुई हैं। यह गाड़ी दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी। कंटेनर गाड़ी के पीछे एक स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी उनकी सुरक्षा करते हुई चल रही है। सूचना के बाद पुलिस ने हाईवे पर हंस रिसोर्ट के नजदीक नहर के पास नाकाबंदी कंटेनर व स्विफ्ट डिजायर गाड़ियों के चालकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों चालकों ने गाड़ियों की गति बढ़ा दी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर गाड़ी में प्लाई बोर्ड के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई मिली। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें