फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड जेब में होने पर भी अध्यापक के खाते से तीन बार में निकाले 2.39 लाख रुपये, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झाड़ली निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने लाखों रुपये की राशि निकाल ली। शनिवार को वह एटीएम पर अपने खाते से पैसे निकलवाने के लिए गया तो ठगी के बारे में पता लगा। पीड़ित ने कोसली थाना में ठगी की शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झाड़ली निवासी सरकारी अध्यापक ब्रह्मप्रकाश ने कहा है कि कोसली स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में उसका खाता है। उनके खाते में कुल दो लाख 45 हजार रुपये जमा थे। शनिवार को वह बैंक में स्थित एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गए थे। परंतु उनके खाते से पैसे नहीं निकले। एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण वह बैंक में चले गए। बैंक में पहुंचने के बाद उन्हें पता लगा कि किसी ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए हैं। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार उसके खाते से तीन नवंबर से छह नवंबर तक दो लाख 39 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। पैसे निकलने की बात जानकारी में आने के बाद उन्होंने अपना खाता व एटीएम बंद कराया। उनके खाते से पेट्रोल पंप के नाम पर 50 हजार हजार रुपये, सुमेर मोटर के नाम पर एक लाख 79 हजार रुपये व टरमी के नाम पर दस हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने पैसे निकालने की शिकायत कोसली थाना पुलिस को दी। कोसली थाना पुलिस ने ब्रह्मप्रकाश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें