फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस और आमजन के समन्वय से लगेगा अपराध पर अंकुश

Mon, 05 Jan 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। प्रबंधक थाना रोहड़ाई निरीक्षक विद्यासागर और प्रबंधक थाना धारूहेड़ा निरीक्षक कश्मीर सिंह ने रविवार को अपने-अपने थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और आमजन के समन्वय से ही अपराध पर अंकुश लग सकेगा।
सर्दी के मौसम में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गांव में ठीकरी पहरा लगाने बारे भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों से पुलिस व आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने व अपराधों को रोकने को लेकर सुझाव भी लिए तथा पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस की पीसीआर व राइडर गांवों में गस्त कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें