फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना से रिटायर्ड जवान के घर से नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विजय नगर में रहने वाले नौसेना से रिटायर्ड एक जवान के घर में चोरों ने सेंध लगाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौसेना से रिटायर्ड जवान अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर को वह अपने ही परिवार में किसी सदस्य की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित राजस्थान के मांढण में गये थे। घर के बाहर ताला लगा हुआ था, शादी समारोह से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगुठी के अलावा 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें दो लड़के घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते हुए भी दिख रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें