शहर के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के एक कालेज में सोमवार को एक छात्रा का उसके कालेज के छात्र द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर कॉलेज पहुंचे परिजनों हंगामा किया, परिजनों को देखकर आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में सोमवार को एक छात्र ने बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा का यह वीडियो उसके परिजनों तक पहुंच गया। छात्रा की शिकायत के बाद उसके परिजन सोमवार को कालेज पहुंच गए। छात्रा के परिजनों को देख छात्र वहां से भाग गया, लेकिन परिजनों ने उसके कुछ साथियों को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली है। छात्रा के परिजन शिकायत देंगे तुरंत कार्रवाई की जाएगी।