फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक मैसेज मामले में पीड़ित छात्रा ने गृहमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कालेज के सहायक प्रोफेसर द्वारा एक छात्रा को व्हॉट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित छात्रा ने कालेज के एक अन्य प्रोफेसर पर मामले में फैैसले के लिए दबाव बनाने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा ने पुलिस अधीक्षक से लेकर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को भी इस मामले में शिकायत भेजी है। मंगलवार को डीएसपी ने दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बावल क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा राजकीय कालेज बावल में अध्ययनरत है। करीब डेढ़ माह पूर्व उसने अपने ही कालेज के एक सहायक प्रोफेसर पर उसके व्हॉट्सएप नंबर पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया था। आरोप था कि विरोध करने के बावजूद सहायक प्राध्यापक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच पीड़ित छात्रा ने पुलिस अधीक्षक के साथ गृहमंत्री को शिकायत भेजकर कालेज के ही एक प्रोफेसर पर फैसले के लिए दबाव बनाने एवं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मानसिक रुप से बनाया जा रहा है दवाब
छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी प्राध्यापक की ओर से परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जा रही है, इसके अलावा मानसिक रुप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। छात्रा का कहना है कि प्राध्यापक की हरकतों के चलते कॉलेज असुरक्षा की भावना आ चुकी है, ऐसे में मानसिक अवसाद की स्थिति बनती जार रही है। ऐसे में आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

शिकायत पर जांच की जा रही है: थाना प्रभारी
बावल थाना के प्रभारी मदनलाल ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर जांच की जा रही है। कालेज प्रबंधन व प्रोफेसर से भी इस बारे में पूछताछ की गई है। मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। दोनों पक्षों को मंगलवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के सामने डीएसपी करेंगे जांच
मंगलवार को डीएसपी जयसिंह ने दोनों पक्षों को जांच के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है। दोनों पक्षों की सुनने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें