बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौवीं की छात्रा को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौवीं की छात्रा मंगलवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वापस घर लौट रही थी। अपने गांव के बस स्टैंड पर उतरने के बाद चह पैदल गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव सुठाना निवासी एक युवक वहां आया तथा छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़छाड़ के बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।