फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में अपराध के ग्राफ में आई गिरावट, हत्या के मामलों में 48.3 फीसदी कमी

Sun, 01 Nov 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने इस वर्ष अबतक हत्या, महिला अपराध, लूट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कमी का दावा किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस गश्त, नाकाबंदी और अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान से सुधार हुआ है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार महिला के विरुद्ध अपराधों में 18.2 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 54.5, संपत्ति संबंधी अपराध में 35.2, वाहन चोरी में 37.3, स्नैचिंग में 50, सामान्य चोरी में 27.4 और घरों में चोरी के मामलों में 45.8 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामलों में 33.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, हत्या के मामले 48.3 प्रतिशत कम हुए हैं। गंभीर चोट के मामलों में 13.3 और सामान्य मारपीट में 55.9 प्रतिशत की कमी आई है। लूट के मामलों में 57.1 और डकैती में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। धोखाधड़ी के मामलों में 19.2, जालसाजी में 38.5 प्रतिशत की कमी आई है। आर्म्स एक्ट के मामलों में 5.1 प्रतिशत और हरियाणा गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में 100 प्रतिशत की कमी बताई गई है।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें