फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पीछे खड़े दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का आठवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आसलवास में मंदिर के पीछे खड़े दो भाईयों पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को कसौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कसौला निवासी ब्रह्मपाल उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्तोल बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सात जनवरी 2019 दोपहर करीब दो बजे गांव आसलवास निवासी सतबीर व उसका भाई अमित गांव में स्थित मंदिर के पीछे खड़े हुए थे। इसी दौरान तीन गाड़ी व दो बाइकों पर करीब एक दर्जन लोग सवार होकर आए। गाड़ी व बाइक सवार युवकों ने मारने की नीयत से सतबीर पर गोली चला दी। दोनों भाईयों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी भी देते रहे। पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें