मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने के मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान करनावास निवासी बिल्लू उर्फ रावण उर्फ वेदप्रकाश, सहीराम व नरेश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में करनावास निवासी रविंद्र ने बताया कि 16 नवंबर को मोहित व सहीराम उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के स्कूल के पीछे ले गए। वहां दोनों ने फोन कर साथियों को बुला लिया। सभी आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत में आरोप है कि नरेश व रावण उसे गाड़ी में डाल गांव घीलोठ के भट्ठा पर ले गए तथा बांधकर पीटाई की। उसके बाद उसे करनावास में छोड़ दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल लोगों के गिरफ्तार किया है।