कोसली गांव में गाय को बचाते गौ रक्षा दल की टीम। स्रोत : संगठन
कोसली। गौ रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ की टीम ने एक गाय की जान बचाई। गौ रक्षा दल को कोसली गांव के पास मलेसियावास नहर में एक गाय बहती हुई दिखाई दी, जो पानी में फंस गई थी और बाहर निकलने में असमर्थ थी।
स्थानीय लोगों ने यह सूचना तुरंत गौ रक्षा दल टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई मिनटों की मशक्कत के बाद टीम ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दौरान ठंडे पानी में अधिक देर तक रहने के कारण गाय को सर्दी लग गई थी। टीम ने पशु चिकित्सक को बुलाया और गाय का इलाज करवाया, जिससे उसकी हालत में सुधार आया।
गौ रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ के सदस्यों ने बताया कि उनकी टीम 24 घंटे निशुल्क सेवा में समर्पित रहती है। टीम अब तक 3800 से अधिक घायल, बीमार या एक्सीडेंट से पीड़ित पशुओं का इलाज कर चुकी है।