फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोशाला को धनराशि दान करने वाले गोभक्त सम्मानित

Mon, 07 Sep 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गौ भक्तों को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। जाटूसाना गोशाला में सोमवार को गो भक्तों की बैठक हुई। इसमें गोशाला को धनराशि दान देने वाले गोभक्तों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विजय सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार ने सभी 11 गोशालाओं को 11-11 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1.21 लाख रुपये का दान दिया। अन्य गो भक्तों ने भी गोशालाओं के लिए सहयोग राशि प्रदान की। गोशाला प्रबंधक समिति ने बाबू विजय सिंह, मुख्य दानदाता दिनेश कुमार सहित अन्य दानदाताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गो सेवक मास्टर जय सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सच्चे मन और ईमानदारी से सेवा करने वालों का भगवान सदैव साथ देते हैं। गो सेवा को सर्वोच्च सेवा बताते हुए उन्होंने सभी से निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जाटूसाना गोशाला के प्रधान अशोक यादव मूसेपुर ने सभी गौ भक्तों का आभार जताते हुए कहा कि गोशालाओं के लिए मिलकर कार्य जारी रहेगा। मंच संचालन रविंद्र आशावादी ने किया।
विज्ञापन


दान प्राप्त करने वाली गोशालाओं में बगथला, धारूहेड़ा, डहिना, कमालपुर, कुतुबपुर, गौ क्रांति रेवाड़ी, बावल गौ सेवा संगठन, नांगलिया रणमोख, धवाना और जाटूसाना सहित 11 गोशालाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर अनिल यादव, प्रवीण यादव, मनोज कुमार, हंसराज, ताजेंद्र, दानवीर चौहान, अशोक और राजपाल पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें