फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर, मेवात, तावडू से आ रही शहर के साथ बावल की मंडियों में सब्जी

विज्ञापन
बावल की सब्जी मंडी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादपुर व झज्जर सब्जी मंडी बंद होने के बाद अभी भी शहर सहित बावल की मंडियों में संक्रमित क्षेत्र जयपुर, मेवात, तावडू से फल व सब्जियां पहुंच रही हैं। झज्जर में पॉजिटिव केस आने के बाद वीरवार को जहां कोसली मंडी को बंद कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर रेवाड़ी में भी शहर की सब्जी मंडी शुक्रवार से बावल रोड स्थित बिठवाना मंडी में लगेगी। इतना ही संक्रमित क्षेत्रों से सब्जी व फल आने के चलते वीरवार को जहां मार्किट कमेटी के चार कर्मियों के कोविड-19 टेस्ट कराए गए, वहीं शहर के आढ़तियों की नई अनाज मंडी स्थित कमेटी दफ्तर में थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा स्वास्थ्य जांच हुई। वहीं पूरी हेल्थ हिस्ट्री तैयार करने के बाद खांसी-जुकाम सहित कोई भी लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट करने की तैयारी की गई है। वहीं कोसली के सात आढ़तियों के टेस्ट कराए जा चुके हैं, सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अब बचे हुए आढ़तियों की भी जांच करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग बावल के आढ़तियों के कोविड-19 जांच कराने की तैयारी में है। जिस तरह से झज्जर, बहादुरगढ़ में आढ़तियों में संक्रमण की खबर आई है, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी जांच प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन

बावल में आढ़तियों व दूध बेचने वालों की कराएंगे जांच
मेवात व जयपुर दोनों ही कोविड-19 संक्रमित क्षेत्र हैं, यहां से बावल की सब्जी मंडी में फल व सब्जियां आ रही हैं। दिल्ली स्थित आजादपुर से भी माल आता था, लेकिन वहां पर संक्रमण फैलने के चलते बीते कुछ दिनों से काम बंद है। सीएचसी बावल के एसएमओ डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि जिला अभी तक संक्रमण से बचा हुआ है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहता है। सभी आढ़तियों और दूध बेचने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर कोविड-19 जांच कराई जाएगी।
बिठवाना मंडी में 30 की बजाय 7 आढ़ती ही कर सकेंगे आढ़त
नाईवाली चौक स्थित नई सब्जी मंडी में 30 आढ़तियों के पास सब्जी व फलों की क्रय विक्रय का लाइसेंस था। लेकिन कोरोना संकट के चलते प्रशासन को मंडी बिठवाना शिफ्ट करनी पड़ी। ऐसे में एक मई से बिठवाना मंडी में महज सात आढ़ती ही आढ़त कर सकेंगे। बता दें कि बिठवाना मंडी में सात आढ़तियों को ही दुकान अलॉट हो पाई थी, इनमें से भी महज तीन दुकानें ही बनी हुई हैं, चार को तंबू लगाकर काम करना पड़ेगा। ऐसे में परेशानी ये है कि 23 आढ़ती क्या करेंगे। मंडी प्रधान का कहना है कि अभी सात आढ़ती ही काम कर सकेंगे, उम्मीद है प्रशासन की ओर से बचे हुए आढ़तियों के लिए भी कोई समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

झज्जर के आढ़ती के संपर्क मेें आया था कोसली का आढ़ती, रिपोर्ट निगेटिव
कोसली में भी आजादपुर व झज्जर सहित अनेक स्थानों से सब्जी व फल आते थे। झज्जर की मंडी का एक आढ़ती पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए एक आढ़ती सहित कुल 7 की कोविड-19 जांच कराई थी। राहत की बात ये है कि बुधवार की शाम सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। लेकिन कोसली मंडी प्रशासन ने एतिहात के तौर पर वीरवार सुबह 8 बजे मंडी को बंद करा दिया। इतना ही नहीं अन्य आढ़तियों को भी लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट के लिए कहा गया है। कोसली एसएमओ डॉ. चितरंजन ने कहा कि जिला प्रशासन और सीएमओ की ओर से मिली सभी गाइडलाइन के तहत काम किया जा रहा है।
मंडी में कार्यरत चार कर्मचारियों की कराई जांच
रेवाड़ी मार्किट कमेटी सचिव सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि शुक्रवार से सात आढ़ती बिठवाना मंडी में काम शुरु कर देंगे। कोरोना को देखते हुए अस्थायी व्यवस्था की गई है, ऐसे में बचे हुए आढ़ती हालात सुधरने के बाद पहले की तरह की काम शुरू कर सकते हैं। वीरवार को मंडी में कार्यालय के चार कर्मचारियों की जांच कराई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से आढ़तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें