फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म:  कोर्ट ने दोषी को सुनाई सजा, 20 साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना

Sat, 17 Jan 2026 06:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई है। दोषी को 20 साल कैद की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने दो दोषी को सुनाई सजा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता की अदालत ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद व एक लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 20 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 

विज्ञापन


एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि 1 नवंबर 2023 को उसकी चार साल की बेटी ने उसकी पत्नी को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की थी। बच्ची के संवेदनशील अंग में जख्म बना हुआ था। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत की है। इस पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दायर की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए और गवाहों के बयान भी दर्ज कराए। साक्ष्यों और सभी पहलुओं पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी व्यक्ति को दोषी करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें