फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माडल टाउन थाना पुलिस ने गांव कमालपुर के निकट से अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कमालपुर निवासी विनोद कुमार है। काफी दिनों से आरोपी की पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को सूचना मिली कि अदालत द्वारा पीओ घोषित किया गया कमालपुर निवासी विनोद कुमार पैदल जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा पैदल जा रहे व्यक्ति को रोक लिया। युवक ने अपना नाम विनोद निवासी कमलापुर बताया। पुलिस ने आनलाइन जांच की तो पता लगा कि विनोद कुमार को जेएमआइसी मीता कोहली की अदालत द्वारा 15 मार्च 2010 को पीओ घोषित किया हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें