फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में 14 और धारूहेड़ा में 4 टेबलों पर कल होगी मतगणना

Mon, 11 May 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय जहां होनी है मतगणना। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव की मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। रेवाड़ी में 14 और धारूहेड़ा में 4 टेबलों पर मतगणना होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी के चेयरपर्सन और पार्षद पदों के पड़े मतों की गणना सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में होगी। यहां कुल 14 टेबल लगाई जाएंगी और पूरी प्रक्रिया 7 राउंड में संपन्न होगी।

नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरपर्सन एवं वार्ड पार्षद पदों की मतगणना खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में करवाई जाएगी। धारूहेड़ा में मतगणना के लिए 4 टेबल निर्धारित की गई हैं तथा यहां भी 7 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कॉलेज के गेट पर पुलिस पोस्ट बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
कॉलेज परिसर में स्ट्रांग रूम की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतगणना कर्मचारियों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया हुई

रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में मतगणना स्टाफ की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया करवाई गई। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निकाय चुनाव की मतगणना पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए रेंडमाइजेशन बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है, जिसे पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। इससे मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित की जाती है।

मतगणना स्थल पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
डीसी ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण से संपन्न हो सके। मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति होगी। निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतगणना कराई जाएगी।
-
229 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

रेवाड़ी और धारूहेड़ा में चेयरमैन और पार्षद पदों के लिए कुल 229 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 13 मई को मतगणना के बाद होगा। रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरमैन पद के लिए 6 उम्मीदवार और पार्षद पदों के लिए 155 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक चेयरमैन पद के प्रत्याशी ने समर्थन दे दिया है। वहीं, धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में चेयरमैन पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं और पार्षद पदों के लिए 62 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं। दोनों निकायों को मिलाकर चेयरमैन पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी और पार्षद पदों के लिए 217 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना के दिन सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें हर राउंड के परिणाम पर टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें