फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतगणना

Tue, 04 Jun 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना शुरू हुई। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा रही थी। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा व एसपी शशांक कुमार सावन मतगणना की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन

रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए नियुक्त किए गए मतगणना पर्यवेक्षक गुजरात कैडर के अधिकारी इंद्रजीत वाला तथा कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए नियुक्त राजस्थान कैडर के अधिकारी अरुण कुमार हसीजा भी मौजूद रहे। रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई। गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 72-बावल व 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी में तथा रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में हुई। उन्होंने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 19 राउंड में, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 18 राउंड में तथा कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 14 राउंड में पूरी हुई। एआरओ एवं एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव, एआरओ एवं एसडीएम बावल मनोज कुमार व एआरओ एवं एसडीएम कोसली उदय सिंह द्वारा अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में सजगता व सतर्कता से मॉनिटरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें