फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-बावल विस क्षेत्र व कोसली विस क्षेत्र के मतगणना पर्यवेक्षक पहुंचे रेवाड़ी

Mon, 03 Jun 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए जहां प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, जिले में होने वाली मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक भी रेवाड़ी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम लोकेश ने बताया कि रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शहर के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में होगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात कैडर के अधिकारी इंद्रजीत (मोबाइल नम्बर 9925027322) और शहर के जैन पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाली कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए राजस्थान कैडर के अधिकारी अरुण कुमार हसीजा (मोबाइल नम्बर 9413320754) को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त विधानसभा अनुरूप सोमवार को आमजन मतगणना से संबंधित पहलू पर रेवाड़ी-बावल और कोसली विधानसभा की मतगणना के लिए आए पर्यवेक्षक से फोन पर और जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के वीआईपी कक्ष में अपनी बात रख सकते हैं। रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक इंद्रजीत ने सोमवार सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक मिलने का शेड्यूल निर्धारित किया है। कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए पहुंचे पर्यवेक्षक अरुण कुमार हसीजा ने सोमवार की सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक मिलने का शेड्यूल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें