फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बोले पार्षद-उप प्रधान का उम्मीदवार तय नहीं, तो बैठक क्यों?

Sat, 20 Jun 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी नगर परिषद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद में शुक्रवार को उप प्रधान पद पर होने वाला चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण रद्द करना पड़ा था। इस चुनाव से कई पार्षदों ने दूरी बना ली। इस संबंध में जब पार्षदों से बातचीत की गई तो उन्होंने सवाल उठाया, कहा कि उप प्रधान का जब उम्मीदवार ही तय नहीं तो बैठक क्यो ? वहीं कुछ पार्षदों ने बैठक को औपचारिकता तो कुछ ने जरूरी काम होने की बात कहकर बैठक में मौजूद नहीं होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर परिषद में 32 वार्ड हैं। ऐसे में उप प्रधान के चुनाव में पार्षदों की अनुपस्थिति ने सभी को चौंका दिया है। आमतौर पर महत्वपूर्ण पदों के चुनाव में सभी पक्ष सक्रिय रहते हैं, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उलट देखने को मिली।
इस मामले पर जब कुछ पार्षदों से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उप प्रधान पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम ही तय नहीं हुआ है, तब तक बैठक में उपस्थित होने का कोई औचित्य नहीं है। पहले प्रत्याशी सामने आए, उसके बाद ही औपचारिक चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए थी।
विज्ञापन

इसी कारण अधिकांश पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए और इसे केवल एक औपचारिकता बताया गया। प्रशासनिक स्तर पर यह बैठक इसलिए आयोजित की गई थी क्योंकि नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया को एक निर्धारित समय सीमा में पूरा करना आवश्यक होता है। इसी औपचारिकता को पूरा करने के लिए बैठक बुलाई गई लेकिन वास्तविक सहमति के अभाव में यह आगे नहीं बढ़ सकी।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नगर परिषद में उप प्रधान पद का निर्णय रामपुरा हाउस की सहमति के बाद ही तय होगा। जब तक वहां से नाम फाइनल नहीं होता, तब तक किसी भी दावेदार का स्पष्ट रूप से सामने आना मुश्किल माना जा रहा है। अभी रामपुरा हाउस में चल रही व्यस्तताओं के कारण फिलहाल इस विषय पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।
-
भाजपा के 32 में से 12 पार्षद निर्वाचित
वर्तमान राजनीतिक स्थिति की बात करें तो नगर परिषद में भाजपा के 32 में से 12 पार्षद निर्वाचित हैं। इसके अलावा कई पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समक्ष अपना समर्थन व्यक्त किया है। इस कारण नगर परिषद में भाजपा का प्रभाव और दबदबा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। हालांकि उप प्रधान पद को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और सभी की निगाहें अगले निर्णय पर टिकी हुई हैं। भाजपा का दबदबा अधिक है। फिलहाल अगली बैठक कब आयोजित की जाएगी, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
-
कुछ जरूरी कार्य आ गया.....
वार्ड 22 के पार्षद देवेंद्र कुमार शर्मा ने बैठक में अनुपस्थित रहने के कारणों पर कहा कि उन्हें उस समय कुछ जरूरी कार्य आ गया था। इसकी वजह से वह निर्धारित बैठक में शामिल नहीं हो सके। इसी तरह वार्ड 25 के पार्षद डॉ. सत्यनारायण ने भी अपनी अनुपस्थिति पर बताया कि वह भी आवश्यक कार्य के चलते बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए। जबकि चेयरपर्सन विनीता पीपल खुद बैठक में नहीं पहुंच पाई थीं। उन्होंने बताया कि वह फैमिली फंक्शन की वजह से रेवाड़ी में नहीं थीं, इस वजह से बैठक में नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें